'आप विकल्प लाइए, नतीजा हमसे लीजिये।'/ डॉ. रंजन ज़ैदी
' आप विकल्प लाइए , नतीजा हमसे लीजिये। '/ डॉ . रंजन ज़ैदी ज बसे राजनितिक हल्क़ों में खबर आम हुई कि आम आदमी पार्टी देश भर में अपने कैंडिडेट उतारेगी , तबसे बड़ी पार्टियों के नेताओं की नींदें उचाट हो गई है . आम आदमी सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हो गया है . दिल्ली के तख़्त और उसके ताज ने सोना और नगीने उतारकर फ़ेंक दिए तो दौलत की मंडी हक्का - बक्का रह गई . विपक्षी पार्टियों के अमीर - उमरा, नेता उस कमज़ोर पहलवान की तरह खीजकर ललकारने लगे कि अबकी पटक कर दिखाओ तो ...