अखिलेश की राज्य के प्रशासन पर पकड़ मज़बूत बनी रही तो...2./डॉ. रंजन जैदी
अखिलेश यादव, आज़म खान,राज्यपाल तथा शिशुपाल यादव यह सच है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति देश के भविष्य की राजनीति तय करती है . समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश के सीएम की गद्दी सौंप कर एसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने राजनीतिक शतरंज की बिसात बिछा दी है. अब यह गेम वही जीत सकेगा जिसे खेल खेलना आता होगा. बहुत जल्द मुलायम सिंह यादव अपनी सायकिल पर सवार होकर पार्टी के काफले के साथ केंद्र के राजनीतिक गलियारे में चहलकदमी करते हुए नज़र आएंगे. अब भविष्य की राजनीति का मोहरा वहीं से चला जायेगा. तीसरे फ्रंट की संभावनाओं को पंख लगने में देर नहीं है. यह माना भी जा रहा है कि मुलायम सिंह के खेमे में उनके साथ गैर-कांग्रेसियों को आने में संकोच नहीं होगा क्योकि नेता जी ( मुलायम सिंह ) के संबंध लगभग सभी से एक जैसे हैं और वे मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव के साथ अभी कंधे से कंधा मिलाने की स्थिति में नहीं हैं क्योकि उनकी उम्र मात्र ३८ साल की है और राजनीति में भी अभी यह उनकी पहली विजय है जिसमें नेता जी की राजनीतिक-पृष्ठभूमि का काफी योगदान माना जा सकत...