आम आदमी पार्टी अब पोलिटिकल-वॉयरस का शिकार हो चुकी है./ रंजन ज़ैदी
आम आदमी पार्टी अब पोलिटिकल - वॉयरस का शिकार हो चुकी है . -रंजन ज़ैदी पा र्टी के विगठन का ज़िम्मेदार कोई और नहीं, कुमार विश्वास , संजय सिंह और शाज़िआ इल्मी होंगे। तसल्ली की बात यह है कि शाज़िआ अब पार्टी छोड़ चुकी हैं . लेकिन स्टिंग ऑपरेशन का अज़दहा अभी भी विरोधियों की आस्तीनों से गायब नहीं हुआ है. अजीब बात यह है कि शाज़िआ इल्मी अब अपनी शर्तों पर पार्टी में लौट आने के लिए बेताब भी नज़र आ रही हैं. अभी भी आधारहीन विचारधारा के मंचीय कवि कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी नहीं छोड़ी है, जबकि उन्हें पार्टी को अबतक छोड़कर चले जाना चाहिये था। छोटे परदे पर नेता के रूप में बने रहने की ललक ने कुमार विश्वास को ट्वेल्थ-नाइट का पात्र मैलवोलियो बनाकर रख दिया है. अंदर की कहानी वह भलीभांति जानते हैं. मेरी नज़र में योगेन्द्र यादव (पार्टी में वापस न लौटे तो) ने पार्टी छोड़कर अच्छा कदम उठाया है। यह कदम उन्हें बहुत पहले उ...