अंतर्राष्ट्रीय Page /नाईंन इलेवन के हादसे के बाद-4 /रंजन ज़ैदी
ब्लैक वाटर जैसे संगठन का निजी कारोबार बिल क्लिंटन के समय में ही फलने - फूलने लगा था , बुश - प्रबंधन ने डिक्चेनी का ब्रेन पाकर इसे अरबो - खरबों डालर के ठीके दे दिए थे जिससे आज अमेरिका की आतंरिक और वाह्य सुरक्षा के बंकरों पर ब्लैक वाटर का कब्ज़ा हो चुका है . यहाँ मिलिट्री प्राईवेटाइज़ेशन के बढ़ते रुझान और पैदा होते खतरों पर जब निगाह जाती है तो दुनिया शायद अमेरिका के भूतपूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को माफ़ न कर पाए क्योंकि सेना में प्राईवेटाइज़ेशन की शुरुआत बिल क्लिंटन के शासनकाल में हुई थी . हिलेरी क्लिंटन तब सरकार में मंत्री थीं (अब वह राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं.) उनके पति बिल क्लिंटन अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके हैं . चूंकि अमेरिका में प्राइवेटाइज़ेशन की शुरुआत का जुनून बिल क्लिंट...