संदेश

फ़रवरी, 2015 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
पाठकों से- अगले पड़ावों पर हम शीघ्र ही आपको दिल्ली के बारे में ऐसी दिलचस्प जानकारियां देने जा रहे हैं कि आप भी आश्चर्य-चकित रह जाएंगे, पाठक सीधे तौर पर भी मुझसे इस नंबर +91 9350934635 पर संपर्क कर सकते हैं -लेखक

मेरा दोस्त बृजेश्वर मदान/ रंजन ज़ैदी ( 2 )

चित्र
मेरा दोस्त बृजेश्वर मदान-2/ रंजन ज़ैदी  ' व र्तमान साहित्य' में बृजेश्वर मदान पर शशिभूषण द्विवेदी का संस्मरण छपा है, जिसे प्रभात रंजन की वेब ‘जानकी पुल’ ने भी साभार प्रकाशित किया है. इस संस्मरण पर मेरी प्रतिक्रिया इसलिए ज़रूरी है क्योंकि बृजेश्वर मदान हिंदी का एक प्रतिभाशाली कथाकार है और वरिष्ठ पत्रकार भी. दुर्भाग्य यह कि वह भी शुरू से ही हिंदी साहित्य के स्वार्थी व पेशेवर गुटों तथा अवसरवादी कथित मठाधीशों के अनेक पूर्वग्रहों का शिकार रहा है.  (और अब…)   नौ वें दशक के प्रारम्भ से ही समकालीन रचनाकार बेहद ज़मीन से जुड़े हुए लोग हुआ करते थे. उससे भी पहले के लोग फक्कड़ होते हुए भी बड़े दिल के लोग हुआ करते थे. एक दिन  बहुत  भूख लगी तो प्रेस एन्क्लेव के बाहर गाड़ी पार्क कर मैं सोसायटी के अंदर चला गया. ममेरे भाई का घर था, पर वहां न जाकर वरिष्ठ पत्रकार रामसेवक श्रीवास्तव जी के घर की बेल बजा दी. श्रीमती  नीलम  श्रीवास्तव बाहर  आईं तो मैं घर के अंदर। फ्रिज खोलकर देखा, शायद कुछ हो. पीछे से नीलम ने हँसते हुए बताया, 'सब कुछ है. जितनी देर में...

मेरा दोस्त बृजेश्वर मदान/ रंजन ज़ैदी

चित्र
 प्रतिभा के धनी बृजेश्वर   मदान  मेरा दोस्त   बृजेश्वर   मदान/ रंजन ज़ैदी        ' व र्तमान साहित्य ' में बृजेश्वर मदान पर शशिभूषण द्विवेदी का संस्मरण छपा है , जिसे प्रभात रंजन की वेब ‘ जानकी पुल’ ने भी साभार प्रकाशित किया है . हो सकता है औरों ने भी ऐसा किया हो . इसलिए संस्मरण पर मेरी प्रतिक्रिया इसलिए ज़रूरी है क्योंकि   बृजेश्वर   मदान   हिंदी का एक प्रतिभाशाली कथाकार है और पत्रकार भी . दुर्भाग्य से वह भी  शुरू से ही  हिंदी साहित्य के स्वार्थी व पेशेवर गुटों तथा अवसरवादी कथित मठाधीशों के अनेक पूर्वग्रहों का शिकार रहा है जैसे कभी राही मासूम रज़ा , गुलशेर अहमद खां शानी , प्रोफ़ेसर शैलेश ज़ैदी और   देवेन्द्र सत्यार्थी जैसे अनेक बड़े साहित्यकार रह चुके हैं .           शशिभूषण द्विवेदी के   संस्मरण की ओर मैं ध्यान इसलिए दिलाना चाहता हूँ कि कुछ आरोपित भ्रम कम किये जा...