इमाम हुसैन, वैश्विक शांति के प्रतीक और मानवता के दूत ---कुलदीप नय्यर
इमाम हुसैन, वैश्विक शांति के प्रतीक और मानवता के दूत ---कुलदीप नय्यर नई दिल्ली (SVM)- प्रतिष्ठित वयोवृद्ध पत्रकार कुलदीप नय्यर ने कहा कि 6 माह के बच्चे की हत्या वही व्यक्ति कर सकता है जो मानवता का कट्टर दुश्मन हो, यज़ीद की फ़ौज ने ऐसा किया। उन्होंने हज़रत इमाम हुसैन को वैश्विक शांति का प्रतीक और मानवता का दूत बताते हुए गाँधी जी के शब्दों को उद्धृत करते हुए कहा कि यदि आज़ादी के आन्दोलन के दौरान इमाम हुसैन के 72 बलिदानियो जैसे हितैषी उनके पास होते तो देश को आजाद कराने में इतना समय न लगता। उन्होंने इमाम हुसैन के व्यक्तित्व पर व्यक्त किये गए डा० राजेंद्र प्रसाद, डॉ० राधाकृष्ण, पंडित जवाहर लाल नेहरू तथा सरोजिनी नायिडू के विचारों का भी हवाला दिया। वयोवृद्ध पत्रकार कुलदीप नय्यर, हुस्नारा ट्रस्ट की ओर से आयोजित सर्व धर्म सम्मलेन में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। दिल्ली स्थित इंडिया इस्लामिक सेंटर के आडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद मौलाना ओबैदुल्लाह खान आज़मी ने की। इस अवसर पर भारतीय संत समाज के अध्यक्ष आचार्य श्री प्रमोद कृष्णं जी महाराज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए ...