पत्रकार शाहिद सिद्दीकी चर्चा में हैं
पत्रकार शाहिद सिद्दीकी चर्चा में हैं। समाजवादी पार्टी मानती ही नहीं कि वह कभी पार्टी में थे। टीवी चैनलों की राजनीतिक बहसों में शाहिद समाजवादी पार्टी की ओर से ही वकालत करते रहे हैं . समाजवादी पार्टी की ओर से कभी इसपर एतराज़ नहीं जताया गया कि यह आदमी (शाहिद सिद्दीकी) कौन है जैसा कि एक पत्रकार के पूछने पर श्री मुलायम सिंह यादव के मंत्री भाई शिशुपाल यादव ने मजाक उड़ाते हुए कहा , ' कौन सहीद , मोये न पतो।.. हम तो किसी को जानते नहीं। ' यही है देश का दुर्भाग्य। यही हैं वे कारण जिनकी वजह से पढा लिखा इन्टलैक्चुअल वर्ग राजनीति से दूरी बनाये रखना अधिक पसंद करता है। चुनाव के समय यह समस्या आती है कि बुद्धिजीवी वर्ग किसे वोट दे , शिशुपाल जैसे लोगों को जिन्हें यह तक नहीं पता ...