अनमोल बातें /डॉ. रंजन ज़ैदी
उपन्यास से इतर. __________________ जा दूगरों ने भविष्यवाणी की थी कि फिरऔन के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए मूसा जन्म लेंगे. जिस रात मूसा का जन्म होने वाला था उस रात 7000 बच्चों ने जन्म लिया और फिरऔन ने उन सबको उसी रात क़त्ल करवा दिया. लेकिन मूसा ने उस रात को जन्म न लेकर दोपहर को ही जन्म ले लिया जिसकी भविष्यवाणी नहीं की गई थी. अंततः उसी पैग़म्बर हज़रत मूसा ने कालांतर में बादशाह फिरऔन का वध कर दिया. यहां एक बात सिद्ध हो जाती है और आश्चर्य भी होता है कि बादशाह फिरऔन के पास बहुत ताक़तवर बादशाहत थी, लेकिन उसके पास आजतक अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक लोक-स्वीकृति नहीं है, समाज और देशों में आज तक उसकी निंदा होती है. कमाल की बात यह भी है कि फिरऔन के घर में बीबी आसिया रहीं, मगर पाक-साफ़ आसिया, पैग़मबर नूह की पत्नी थीं. प्राचीन ग्रंथों में हज़रत नूह के समय में ही महाप्रलय के आने का वर्णन...