अनुराग बसु की बर्फी मीठी है/रंजन जैदी
रणबीर कपूर तथा प्रियंका चोपड़ा फि ल्म निर्देशक अनुराग बसु एक समर्थ और अनुभवी दिग्दर्शक हैं , यह बात उन्होंने बर्फी फिल्म की प्रस्तुति से साबित कर दिखाया है। इस फिल्म में आटिज्म के शिकार दो पात्रों के नितांत आतंरिक और अदृश्य व सुप्त जिजीविषाओं के छिलके उतारने और भीतर की दुनिया को सबके सामने लाने का प्रयास किया है जिसमें उन्हें काफी सफलता मिली है। यह एक जोखिम भरा टास्क था जिसे हर कोई जीतने का साहस नहीं बटोर पाता है। हालाँकि पहले भी बालीवुड ने प्रोजेरिया के रोगी बच्चे को लेकर फिल्म पा बनाने का सहस जुटाया था , माई नेम इज खान , ( एस्पर्ज़र सिंड्रोम ) , डिस्लेक्सिया को लेकर फिल्म तारे ज़मीन पर , और अल्जायिमर्स सिंड्रोम को लेकर फिल्म ब्लैक बनाई गयी थी। उपर्युक्त सभी फ़िल्में बाक्स - ऑफिस पर कामियाब भी ...