लखनऊ में सम्पन्न हुई संस्था की तीसरी संगोष्ठी/RNI

मुदाय के भीतर व्यापार को बढ़ावा मिले, एक मजबूत आवाज का गठन हो, समुदाय से संबंधित उद्यमियों
और सरकार दोनों के हित में काम करने और दोनों में आपसी सौहार्द पैदा करने के लिए पालिसी का निर्माण करने के उद्देश्य से 'इमामिया चैंबर आफ कामर्स' एवं इंडस्ट्री के गठन से संबंधित तीसरी मीटिंग लखनऊ के आरिफ कैसल में हुई जिसमें लखनऊ के छोटे बड़े उद्यमियों ने मुम्बई, दिल्ली और हैदराबाद से आए उद्यमियों से विचारों का आदान प्रदान किया। 
इससे पहले आई सी सी आई के गठन से संबंधित दो मीटिंग मुम्बई और दिल्ली में हो चुकी हैं जिसके फलस्वरूप प्लानिंग कमीशन की सदस्य डाक्टर सैयदा हामिद से एक मीटिंग में आई सी सी आई को प्लानिंग कमीशन के साथ जोड़ने के सम्बन्ध में बातचीत हुई। इस सन्दर्भ में आगामी 25 जनवरी को आईसीसीआई की एक मीटिंग हैदराबाद में होना तय हुआ है।
आई सी सी आई के गठन के उद्देश्य को बताते हुए संस्था के कार्यकारी निदेशक मेजर एसजेएम जाफरी ने बताया कि आईसीसीआई राष्ट्रीय, राज्य-स्तर पर समुदाय से जुड़े उद्यमियों के लिए वकालत करतथा उनके कारोबार को बढ़ावा देने के लिए हर प्रकार की सहूलियत मुहय्या कराएगा। 
यही नहीं बल्कि युवाओं को कारोबार में आने के लिए भी उत्साहित करते हुए  उन्हें व्यावसायिक संगठनों के साथ साझेदारी के लिए उत्साहित करने का प्रयास करेगा। दिल्ली से आए ट्रूकाउंट सिस्टमस के प्रबंध निदेशक कमर अब्बास का उल्लेख करते हुए (जो नोट गिनने की मशीनें बनाते हैं.) मेजर जाफरी ने कहा कि वह चाहते हैं कि सब उद्यमी इन मशीनों को खरीदने के लायक़ बन सकें।
मुम्बई से विशेष तौर पर पधारे एकज़ीकान ग्रुप के प्रबंध निदेशक एम. क्यू। सैयद उर्फ सैयद कायम (जो आई सी सी आई की एक्जेक्यूटिव कमिटी के सदस्य हैं और आई सी सी आई के मूल्यों और उद्देशों को बढ़ावा देने के लिए निकाली जा रही मासिक पत्रिका इमामिया बिजनेस रिव्यू के संपादक हैं) ने बताया कि मुम्बई और दिल्ली में हुई मीटिंग में समुदाय से जुड़े कारोबारियों ने आईसीसीआई के कामों पर भरोसा जताया और इससे जुड़ने के लिए न केवल हामी भरी बल्कि अपनी सेवाएं पेश कीं। सैयद कायम ने बताया कि आईसीसीआई की कार्यकारी कौंसिल में जो कारोबारी शामिल हैं उनमें आगा मुजाहिद हुसैन (प्रबंध निदेशक, ओलिव हस्पताल, हैदराबाद), अनीक हुसैन (वाईस चेयरमैन, गैलियम इंडस्टीज, गुड़गांव), अहमद आफताब (संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक भारत, गुजूप, मुम्बई), बाकिर इफतेखार नकवी (सी ई ओ, इस्टाईल टैग, बंगलौर), डाक्टर जामी हुसैन (डायरेक्टर, विंडफोर्स मैनेजमेंट सर्विसेज, गुड़गांव), इकबाल एम सैयद (प्रबंध निदेशक, एकूरेट ग्रुप, नवी मुम्बई), जावेद जाफरी (फिल्म एक्टर और कारोबारी, मुम्बई), मोहसिन वकील (चीफ प्रबंध निदेशक, वकील हाउसिंग प्राईवेट लिमिटेड, बंगलौर), मोहसिन शीराजी (मालिक, डाट इंक., बंगलौर), एम क्यू सैयद उर्फ सैयद कायम (प्रबंध निदेशक, एकजीकान ग्रुप, मुम्बई), कमर अब्बास (प्रबंध निदेशक, टरू काउंट सिस्टमस, नोएडा), सैयद विकार हुसैन नकवी (चीफ प्रबंध निदेशक, लैबोकान सिस्टम लिमिटेड, मुम्बई), सैयद मौहम्मद बाकर नकवी (प्रबंध निदेशक, मीडिया टुडे ग्रुप, नई दिल्ली), सैयद औन सफवी (सी ई ओ, व्योम नेटवर्क लिमिटेड, नई दिल्ली) और सैयद सज्जाद अशरफ सम्मिलित हैं।
लखनऊ में हुई मीटिंग में शहर के कारोबारियों में से भी बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए जिन में गोल्डन टी कंपनी के चेयरमैन मिर्जा महमूद हुसैन, नामवर कारोबारी ममनून जाफरी, कानपुर  के बड़े कारोबारी असद अखतर, गोल्डन टी कंपनी के प्रबंध निदेशक मंसूर महमूद, आरएनआई के सी ई ओ सैयद अजीज हैदर, आरिफ इंडस्टीज के जनरल मैनेजर एस एम अब्बास, मेफेयर इंफ्राटेक के प्रबंध निदेशक अजहर हुसैन, बिल्डर असीम रिजवी आदि सम्मिलित हुए। 
आर एन आई से बातचीत करते हुए मिर्जा महमूद हुसैन ने आई सी सी आई के लक्ष्य और उद्देश्यों की प्रशंसा की और कहा कि यदि यह अपने मूल उद्देश्यों में से 20 प्रतिशत पूरे करने में भी कामयाब हो जाती है तो यह बड़ा काम होगा। ममनून जाफरी ने कहा कि नए जमाने में कारोबारियों को बड़े चैलेंजों का सामना करना पड़ता है और यदि आई सी सी आई अपनी नेटवर्किंग के माध्यम से नए कारोबारियों को ट्रेनिंग आदि देती है तो उद्यमियों और उनके कारोबार के लिए बड़ा लाभकारी सिद्ध होगा। 
मंसूर महमूद ने आई सी सी आई के लक्ष्यों और उद्देश्यों में आस्था दिखाते हुए इससे जुड़ने में पहल की।  RNI News Agency.                           www.samagravichar.in, Mob +91 9350934635, alpsankhyaktimes94gzb.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुस्तक : इतिहास के झरोखे से ( 3 ) /डॉ. रंजन ज़ैदी

महाभारत युद्ध नहीं, एक युग था./ रंजन ज़ैदी

ज़मीं खा गयी आसमान कैसे-कैसे/रंजन ज़ैदी