उषा उत्थुप को पद्मश्री

इस बार गणतंत्र-दिवस के अवसर पर पद्मश्री सम्मान से सम्मानित होने वालों में अत्यंत लोकप्रिय पॉप सिंगर श्रीमती उषा उत्थुप का नाम भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. उनके द्वारा १४ भारतीय भाषाओँ में गाया गया गीत अनन्या (अब हमको आगे बढ़ना है, अपना इतिहास बदलना है...) अब तक देश-विदेश में काफ़ी लोकप्रिय हो चुका है. हिंदी के मूल गीत को श्रेया घोषाल ने फिल्म संगीतकार आदेश श्रीवास्तव के संगीत में गाया है. अन्य अंग्रेजी तथा भारतीय भाषाओँ में ऊषा उत्थुप के संगीत में उनके अतिरिक्त शुभा मालगुडी, चिन्मय, कार्तिक, क्रिष्णमूर्थी, बीसेंट, तथा पंजाबी में ऋचा शर्मा ने गाया है. भारत सरकार में महिला एवं बाल-विकास मंत्रालय के इस थीम-सॉंग को लिखा है  जाने-माने कथाकार, पत्रकार, शायर तथा समाज कल्याण के संपादक डॉ.रंजन जैदी ने. nfpma परिवार की ओर से श्रीमती ऊषा उत्थुप को अनेकानेक शुभकमनाएं. 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुस्तक : इतिहास के झरोखे से ( 3 ) /डॉ. रंजन ज़ैदी

महाभारत युद्ध नहीं, एक युग था./ रंजन ज़ैदी

ज़मीं खा गयी आसमान कैसे-कैसे/रंजन ज़ैदी